ट्रंप के टैरिफ वॉर से भारतीय बाजारों में तेज गिरावट देखने को मिल रही…….

ट्रंप के टैरिफ वॉर से भारतीय बाजारों में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी करीब 200 प्वाइंट फिसलकर 23250 के नीचे फिसला है। बैंक निफ्टी भी लुढ़का है।मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव ज्यादा है । डर का इंडेक्स INDIA VIX 4.5 परसेंट चढ़ा है। PSUs, मेटल और कैपिटल गुड्स शेयर में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। PSUs में हुडको 7% से ज्यादा फिसलकर वायदा का टॉप लूजर बना है । साथ ही BEL और HAL भी 6% गिरे है। वहीं फार्मा और IT में हल्की खरीदारी रही।डॉलर की मजबूती रुपए पर भारी पड़ी है।डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया है। रुपया 87.25 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तरों तक फिसला। डोनल्ड ट्रंप के टैरिफ लगाने से डॉलर इंडेक्स का भाव 110 के करीब पहुंचा।
