आम आदमी पार्टी आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना का पानी जहरीला करने का आरोप लगाया

आम आदमी पार्टी आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना का पानी जहरीला करने का आरोप लगाया, जिसके बाद इस मुद्दे पर सियासत गर्म हो गई है. अब बीजेपी मंगलवार (28 जनवरी) को चुनाव आयोग जाकर शिकायत करेगी.

सूत्रों के मुताबिक हरियाणा के सीएम नायब सैनी अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का दावा करें

मंगलवार (28 जनवरी) को बीजेपी का हाई लेवल डेलीगेशन चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा. वहीं आम आदमी पार्टी के आरोपों को हरियाणा सरकार ने खारिज कर दिया है. साथ ही सीएम सैनी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल की आदत है झूठ बोलकर भाग जाने की. अरविंद केजरीवाल ने यमुना साफ करने का वादा किया था, जिसे वह नहीं कर सके हैं.

आप अपने सचिव को भेजो मैं अपने-सीएम सैनी

सीएम नायब सिंह सैनी ने आगे कहा, “अरविंद केजरीवाल अपने मुख्य सचिव को भेजा और मैं अपने मुख्य सचिव से सोनीपत में पानी की गुणवत्ता की जांच करने को कहूंगा, जहां से पानी (यमुना) दिल्ली में प्रवेश कर रहा है. वह अमोनिया की बात करते हैं. वह पानी की कमी का दावा करते हैं, लेकिन कोई कमी नहीं है. वितरण प्रणाली में समस्या है.”

‘आरोप लगाने की बजाय काम करें केजरीवाल’
उन्होंने ये भी कहा, “वह (अरविंद केजरीवाल) 10 साल में पानी के वितरण का प्रबंधन नहीं कर सके. भले ही उन्होंने मंच से इसका वादा किया हो, फिर भी लोगों को प्रदूषित पानी मिल रहा है. उन्हें आरोप लगाने के बजाय काम करना चाहिए. दिल्ली के लोगों ने अपना मन बना लिया है और वे उन्हें सबक सिखाएंगे.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]