महाराष्ट्र के भंडारा में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़े विस्फोट की सूचना मिली

महाराष्ट्र के भंडारा में एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़े विस्फोट की सूचना मिली है. इस हादसे में 5 कर्मचारियों की मौत हो गई है. वहीं, कई अन्य कर्मचारियों के हताहत होने की भी प्राथमिक जानकारी है.

फैक्ट्री के आरके ब्रांच सेक्शन में यह ब्लास्ट हुआ है.

फैक्ट्री में ब्लास्ट की तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि हथियार बनाने वाले भारी सामान के टुकड़े आसपास बिखरे पड़े हैं. ब्लास्ट के बाद काला धुआं आसमान में दूर तक उठता हुआ देखा जा सकता है. वहीं, बताया जा रहा है कि धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिसकी चपेट में कई लोगों के आने की आशंका है.

घटनास्थल पर पुलिस की टीमें मौजूद हैं और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके में हड़कंप मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे. मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा है, जो लोगों को बचाने में मदद कर रही है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]