बिहार गंगा में नौका पलटने से तीन लोगों की मौत

बिहार के कटिहार जिले में रविवार को गंगा में नौका पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लापता हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि अब तक दस लोगों को बचाया जा चुका है जिनमें अधिकतर तैरकर किनारे तक पहुंचे।
जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ”लापता चार लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।”
