मोदनवाल (हलवाई) सेवा संघ द्वारा वैवाहिक परिचय सम्मेलन सकुशल सम्पन्न हुआ

मोदनवाल (हलवाई) सेवा संघ द्वारा वैवाहिक परिचय सम्मेलन सकुशल सम्पन्न हुआ

रविन्द्र कुमार मोदनवाल , वाराणसी मण्डल ब्युरो / मधुपुर सोनभद्र

वाराणसी । सिंधोरा बाजार में स्थित रामजी मैरिज हाल 29 / 12 / 2024 को श्री काशी मोदनवाल हलवाई सेवा संघ के तत्वाधान में आयोजित वैवाहिक परिचय सम्मेलन सकुशल सम्पन्न हुआ । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर घनश्याम दास मोदनवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञानपुर भदोही , मानव प्राण मोदनवाल राष्ट्रीय महामंत्री द्वारा मोदनसेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।

कार्यक्रम में समस्त तमाम जनपदों से आए हुए स्वजातीय बंधुओं को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर के सम्मानित किया गया । वही सुल्तानपुर से आए हुए अपने समाज के इकलौता कलाकार अनिल अकेला के द्वारा अयोध्या में प्रभु श्री राम की अनुपम दर्शन कराया । सभी ने पुष्प वर्षा कर प्रभु श्री राम का अभिनंदन किया । इस कार्यक्रम में हलवाई सेवा संघ के संस्थापक रतनलाल मोदनवाल, मारकंडे मोदनवाल महामंत्री, गोरखपुर जनपद से गोरखपुर जिला प्रभारी अंभोज मोदनवाल, दिलीप कुमार मोदनवाल जिला अध्यक्ष गोरखपुर, संतोष मोदनवाल संगठन मंत्री गोरखपुर, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मोदनवाल गोरखपुर सहित सहित चंदौली आजमगढ़, भदोही ,सुरियावा, वाराणसी ,चकिया , सोनभद्र , सुल्तानपुर ,गोरखपुर ,देवरिया, आदि स्थानों से आये अपने स्वजातीय बंधुओ ने कार्यक्रम को सफल बनाया । शाखा सिंधोरा बाजार के संयोजक बबलू मोदनवाल ,अध्यक्ष कृष्ण कुमार मोदनवाल,उपाध्यक्ष दीनदयाल मोदनवाल ,कोषाध्यक्ष महेश कुमार मोदनवाल,महामंत्री श्री चंद्रगुप्त आर्य ,संगठन मंत्री मोहित कुमार मोदनवाल ,मंत्री राज गुप्त आर्य ,मंत्री शिवकुमार ,किशन कुमार मोदनवाल, मंत्री सुरेंद्र कुमार मोदनवाल, सहित सिंधोरा शाखा के समस्त मोदनवाल बंधुओ ने बहुत ही भव्य तरीके से कार्यक्रम को सफल बनाने में तन मन धन के साथ सहयोग किया । कार्यक्रम में मंच का संचालन चंद्रगुप्त आर्य के द्वारा किया गया ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]