संसद में धक्का-मुक्की के मामले में कांग्रेस सांसदों ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने शिकायत दर्ज कराई

संसद में धक्का-मुक्की के मामले में कांग्रेस सांसदों ने पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने शिकायत दर्ज कराई है. इसके साथ ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भी एक चिट्ठी लिखकर शिकायत की है.इसके अलावा, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ भी सत्ताधारी पार्टी के 3 सांसदों ने मारपीट की. यह विपक्ष के नेता को दिए गए विशेषाधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है और एक सांसद के रूप में उनके अधिकारों का हनन है.”

पार्टी ने आगे कहा, “राहुल गांधी पर यह खुला हमला न केवल उनकी गरिमा पर हमला है, बल्कि हमारी संसद की लोकतांत्रिक भावना पर भी हमला है. इंडिया अलायंस के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा व्यक्त की है और उनसे इस गंभीर मामले पर गौर करने और उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]