शाहरुख-सलमान करेंगे वोट, बढ़ाई गई वहां की सुरक्षा

महाराष्ट्र में आज सभी 288 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। चुनाव आयोग की ओर से मतदान के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है।वहीं मुंबई में वोटिंग के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं क्योंकि यहां तमाम बॉलीवुड की बड़ी हस्तियां और हाई प्रोफाइल लोग आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और किंग खान शाहरुख खान भी अपने मताधिकार का आज प्रयोग करेंगे। ऐसे में जिस पोलिंग बूथ पर सलमान खान और शाहरुख खान मतदान करने जाएंगे, वहां सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। पुलिस यहां के पोलिंग बूथ का जायजा ले रही है।

दरअसल हाल ही में जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर सलमान खान को कई धमकियां मिली हैं, जिसकी वजह से पुलिस अलर्ट हो गई है और पोलिंग बूथ पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]