खड़िया कोटा रोड गड्ढे में तब्दील हो सकती है बड़ी दुर्घटना
खड़िया कोटा रोड गड्ढे में तब्दील हो सकती है बड़ी दुर्घटना।

संवाददाता रितेश शर्मा
शक्तिनगर सोनभद्र । एनटीपी सी सिंगरौली द्वारा निर्मित कोटा खड़िया रोड पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है जिससे रोजना पैदल दो पहिया वाहन यात्री दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं ।एनटीपीसी सिंगरौली प्रबंधन को सैकड़ो बार सूचना देने व मरम्मत के लिए अनुरोध करने के बावजूद सड़क के मरम्मत के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं ।इसके बिपरीत विंध्य नगर एन टी पी सी का राख भारी भरकम ट्रकों पर ओवर लोड कर इसी सड़क से ढोया जा रहा है । एन टी पी सी सिंगरौली कालोनी परिसर में स्थित सड़को की कारपेटिंग बेवजह हर साल होती जबकि इनके परिसर के अन्दर स्थित सड़को पर आवागमन शुन्य के बराबर है । एनटीपीसी विंध्य नगर से राख लोड कर उत्तर प्रदेश के विभिंन जिलो में निर्माणाधीन हाई वे के लिए जा रही ओवर लोडेड गाडिय़ों को विंध्य नगर से शक्तिनगर वाराणसी मुख्य मार्ग पर जाने के लिए तेलगवां से विद्युत विहार कालोनी बाई पास से संडे मार्केट होकर बहुत ही कम दूरी तय कर अच्छी व खुली सड़क से होकर शक्तिनगर वाराणसी मुख्य मार्ग पर पहुचा जा सकता है लेकिन एनटीपीसी सिंगरौली प्रबन्धन अपनी सड़क व कालोनी को प्रदूषण से बचाने के लिए गार्ड ,सुरक्षा कर्मी लगाकर राख की गाड़ियो को डायवर्ट कर कोटा रोड पर भेजा जाता है ।
उल्लेखनीय है कि तेलगवां कोटा रोड से ओवर लोड गाड़ियों को कोटा बस्ती,परसवार,तारापुर व खड़िया गावों से सिंगल रोड से गुजरना पड़ता है जिससे इस रोड पर ग्रामीण बच्चे पशुओ को दुर्घटनाग्रस्त होने का भय बना रहता है । एन टी पी सी की ओवर लोड राख की गाड़ियों से उड़ती राख व धूल ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया है । बताते चलें कि कोटा गेट से खड़िया मोड़ तक की सड़क का निर्माण एन टी पी सी सिंगरौली द्वारा अपने परियोजना प्रयोग के लिए किया गया है जिसकी मरम्मत की जिम्मेदारी भी एनटीपीसी की है । इस सड़क के किनारे से एन टी पी सी सिंगरौली ने दो किलोमीटर दूर स्थित पुनर्वास कालोनी के लिए पाइप लाइन के जरिये पेय जल की आपूर्ति की गईं थी इस पाइप लाइन की पाइप कोटा बस्ती में टूट गई है जिससे वर्षो से पानी सड़क बह रहा है । इस सड़क को और भी जर्जर बनाने व गड्ढा युक्त करने में हर घर नल योजना के तहत बिछाये गये पाइप में उत्तर प्रदेश जल संसाधन मंत्रालय की कार्य दायी कंपनी “एल ऐण्ड टी” की भी अहम भूमिका है । एल ऐण्ड टी ने आनन फानन मे तमाम सड़को को तोड़कर पाइप बिछा तो दिया लेकिन सड़क मरम्मत कर उसे रेस्टोर नही किया है ।
