ब्यूटी एंड फैशन कंपनी के शेयर 5% से अधिक उछल कर गिरे……

FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स के दूसरी तिमाही के अच्छे नतीजों नायका के शेयर आज 5 पर्सेंट अधिक उछल गए। फैशन और ब्यूटी रिटेलर Nykaa की मूल कंपनी एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स ने सितंबर 2024 को समाप्त तिमाही में साल दर साल आधार पर 72% की नेट प्रॉफिट की रिपोर्ट की।इसके बाद नायका के शेयर सुबह 5 पर्सेंट से अधिक उछलने के बाद 188 से 175 रुपये तक आ गए। सुबह 9:50 बजे के करीब एनएसई पर यह 1 पर्सेंट नीचे 175.38 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। इसका 52 हफ्ते का हाई 229.80 रुपये और लो 139.80 रुपये है।दूसरी तिमाही के नजीजों की बात करें तो ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 24% बढ़कर 1,874.74 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 1,507.02 करोड़ रुपये था। ब्यूटी सेगमेंट का साल-दर-साल आधार पर रेवेन्यू 24% यानी ₹1,703 करोड़ तक बढ़ गई, जबकि फैशन सेगमेंट की राजस्व 22% यानी ₹166 करोड़ तक बढ़ गई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]