सोलर एनर्जी कंपनी ने निवेशकों को किया मायूस……


सोलर एनर्जी कंपनी ACME सोलर होल्डिंग्स के शेयरों की आज 13 नवंबर को लिस्टिंग ने IPO निवेशकों को मायूस कर दिया। शेयर BSE पर IPO के अपर प्राइस बैंड 289 रुपये से 10.38 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 259 रुपये और NSE पर 13 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ 251 रुपये पर लिस्ट हुआ।कंपनी का 2,900 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू 6 नवंबर को खुला था और 8 नवंबर को बंद हो गया। इस बीच इसे लगभग 3 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.72 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 1.02 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.25 गुना और एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 1.85 गुना भरा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]