थाईलैंड में छाया सोनू सूद का जलवा, कंधों पर आई बड़ी जिम्मेदारी; बने वहां के ब्रांड एंबेसडर

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद, जो हमेशा अपनी दरियादिली के लिए फैंस के बीच पसंद किए जाते हैं और खबरों में छाए रहते हैं, के कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी आ गई है.

जी हां, हाल ही में एक्टर को थाईलैंड के पर्यटन मंत्रालय ने देश का ‘ब्रांड एंबेसडर’ और ‘मानद पर्यटन सलाहकार’ बनाया है. कोरोना महामारी के समय में उनके मानवीय कामों के चलते सोनू सूद को देश और विदेश में काफी सराहना मिली, जिसके बाद अब वो थाईलैंड के ‘ब्रांड एंबेसडर’ भी बन चुके हैं

इस खबर को सुनने के बाद सोनू सूद के फैंस बेहद खुश हैं. थाईलैंड की पर्यटन मंत्रालय ने उन्हें ‘मानद पर्यटन सलाहकार’ के रूप में नियुक्त किया है, जिसके लिए उन्हें एक विशेष प्रमाणपत्र भी दिया गया है. इसका खुलासा खुद सोनू सूद ने अपने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए किया. ये नियुक्ति सोनू सूद के लिए एक नई सफलता है, जो न केवल उनके अभिनय करियर बल्कि उनके मानवीय कामों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाती है. कोविड-19 के दौरान सोनू सूद ने लाखों लोगों की मदद की थी.

थाईलैंड के ब्रांड एंबेसडर बने सोनू सूद

उनके इन्हीं कामों ने उन्होंने एक खास पहचान दिलाई. अब थाईलैंड सरकार ने सोनू सूद को एक नई जिम्मेदारी दी है, जिसके तहत वे भारत से थाईलैंड आने वाले पर्यटकों के लिए एक कनेक्शन का काम करेंगे. इस भूमिका के लिए सोनू सूद को ‘ऑनरी टूरिज्म एडवाइजर’ का एक खास प्रमाणपत्र भी दिया गया है. ये जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर करते हुए एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘थाईलैंड के पर्यटन ब्रांड एंबेसडर और सलाहकार के रूप में नियुक्त होने पर मैं बेहद सम्मानित और विनम्र महसूस कर रहा हूं’.

फैंस की खुशी का नहीं कोई ठिकाना

उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरी पहली अंतरराष्ट्रीय यात्रा भी इसी खूबसूरत देश में मेरे परिवार के साथ हुई थी और अब इस नई भूमिका में मैं थाईलैंड की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और सलाह देने के लिए उत्साहित हूं. सभी के प्यार और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद’. वहीं, सोनू के इस पोस्ट पर उनकी नई उपलब्धि के लिए फैंस भी काफी खुश हैं और एक्टर को कमेंट्स में ढेर सारी बधाई दे रहे हैं. अगर उनके काम की बात करें तो वो जल्द ही अपनी पहली डायरेक्टोरियल फिल्म ‘फतेह’ में नजर आने वाले हैं. ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आने वाले हैं. ये फिल्म अगले साल 10 जनवरी, 2025 को रिलीज हो सकती है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]