ओबरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी/ 82 सीआरपीसी/83 सीआरपीसी के अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया
थाना ओबरा पुलिस द्वारा 01 नफर वारण्टी/ 82 सीआरपीसी/83 सीआरपीसी के अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अशोक कुमार मीना के निर्देशन में जनपद में अभियोगो में फरार चल रहे व पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित/ वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह व श्री हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी महोदय ओबरा के पर्यवेक्षण में मु0नं0 102/2019 धारा 323, 436 भादवि से सम्बन्धित 01 नफर वारण्टी/अभियुक्त नारद यादव पुत्र कयर उर्फ गुलाब यादव निवासी पनारी टोला करमसार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष जिसके विरूद्ध मा0 न्यायालय से निर्गत एनबीडब्लू व 82 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था, किन्तु उक्त अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था तथा मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नही हो रहा था।अभियुक्त नारद यादव उपरोक्त के विरूद्ध कुर्की का आदेश जारी किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी थाना ओबरा पुलिस द्वारा आज दिनांक 10.11.2024 को समय 08.17 बजे पर की गयी तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को सम्बन्धित मा0 न्यायालय पेश करने हेतु रवाना किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण निम्नवत् है।
गिरफ्तार करने वाली टीम–
1. उ0नि0 रामसागर पटेल थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
2. का0 अरविन्द थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
