हिमंता बिस्वा सरमा ने झारखंड के पलामू में हेमंत सरकार पर साधा निशाना……

असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने शनिवार को झारखंड के चैनपुर के किन्नी में डालटनगंज-भंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार आलोक चौरसिया के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर निशाना साधा।हिमंता ने कहा कि वोट बैंक के लिए राज्य में सरहद पार से घुसपैठ कराई जा रही है और यहां के युवाओं की नौकरी खतरे में डाली जा रही है। भाजपा की सरकार बना दें, घुसपैठ तो दूर की बात है सरहद के पार से परिंदा भी पर नहीं फैला सकेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी राज्य में किसी घुसपैठिए को टिकने नहीं देगी। आज सरकार के समर्थन से घुसपैठिये आदिवासी युवतियों से शादी कर रहे हैं और दान पत्र से भूमि हड़प रहे हैं।
