CJI बनने से पहले जस्टिस संजीव खन्ना ने क्यों बंद कर दी मॉर्निंग वॉक……

जस्टिस संजीव खन्ना देश के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। वह 11 नवंबर को 51वें सीजेआई के तौर पर शपथ लेंगे। गौरतलब है कि निवर्तमान सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं।जस्टिस संजीव खन्ना के लिए सीजेआई पद की शपथ लेने से पहले ही मुश्किल खड़ी हो गई है। अब वह मॉर्निंग वॉक पर नहीं जा पा रहे हैं। जस्टिस खन्ना को प्रतिदिन 10 किलोमीटर पैदल चलने की आदत है। वह हमेशा अकेले ही मॉर्निंग वॉक पर निकलते थे और लोधी गार्डन में सैर करते थे।
