संजू सैमसन के लिए फरिश्ता बना ये खिलाड़ी……

संजू सैमसन ने अपने साथ न्याय कर लिया है. 2015 में जिंबाब्वे के खिलाफ टी 20 से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत करने वाले सैमसन पिछले 9 साल में शानदार प्रदर्शन के बाद भी टीम इंडिया से बाहर रहने, मौका मिलने के बाद भी प्लेइंग XI से बाहर रहने, टीम में आने रन बनाने के बाद भी बाहर किए जाने फिर कभी कभी मिले मौकों पर भी फ्लॉप होने की वजह से चर्चा में रहे हैं लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि सैमसन सिर्फ सिर्फ अपने प्रदर्शन की वजह से चर्चा में हैं.टी 20 विश्व कप 2024 के बाद सूर्यकुमार यादव को इस फॉर्मेट का फूल टाइम कप्तान बना दिया गया. सूर्या ने कप्तान बनने के बाद वो किया जो उनसे पहले के कप्तान नहीं कर सके थे. सूर्या ने संजू सैमसन पर भरोसा जताया श्रीलंका के खिलाफ हुए पहले टी 20 मैच को छोड़कर सभी मैचों में लगातार मौका दिया है. सैमसन ने अपने एक बयान में कहा भी है कि, सूर्या ने घरेलू क्रिकेट के दौरान उनसे एक बार कहा था कि बांग्लादेश साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जाने वाले टी 20 सीरीज में तुम ही ओपनिंग करोगे, प्रदर्शन चाहे जैसा हो मैं तुम्हें बैक करुंगा.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]