नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी…….

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर शोर के बीच नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट के नेता आनंद दुबे ने बीजेपी और अजित पवार को घेरा है.नवाब मलिक को टिकट दिए जाने के सवाल पर शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा, ”यह अजित पवार और बीजेपी के बीच नूरा कुश्ती का मामला है. पहले वे कहते थे कि नवाब मलिक दाऊद इब्राहिम का सहयोगी, गद्दार और भ्रष्ट है. फिर अजित पवार उन्हें (नवाब मलिक) को टिकट देते हैं और फिर बीजेपी उनका समर्थन करती है और फिर कहती है कि हम उन्हें उम्मीदवार नहीं मानते. जब वह चुनाव जीतेंगे तो हम फिर उनके साथ ये बैठेंगे.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]