शेयर बाजार में जोरदार एक्शन……

शेयर बाजार में बुधवार को जोरदार एक्शन है. अमेरिकी इलेक्शन के एग्जिट पोल का असर घरेलू मार्केट पर भी हावी है. दुनियाभर के बाजारों के साथ भारतीय बाजार भी पॉजिटिव ट्रेड कर रहे.सेंसेक्स, निफ्टी समेत अन्य ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड कर रहे. बाजार की हरियाली में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं, जिसमें से एक टाइटन कंपनी का शेयर भी शामिल है. टाटा ग्रुप का ये स्टॉक बाजार की तेजी में भी फिसल गया है. कमजोर नतीजों का असर बाजार पर दिख रहा है.टाइटन का शेयर करीब सवा फीसदी टूट गया है. नतीजों के बाद स्टॉक पर असर दिखा रहा. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने कहा कि सितंबर तिमाही में टाइटन का प्रदर्शन कमजोर रहा. मार्जिन खराब रहा. इसलिए EPS को 3 से 7 फीसदी घटा दिया. साथ ही शेयर पर होल्ड की रेटिंग बरकरार रखा है. शेयर पर टारगेट को 3600 रुपए से घटाकर 3500 रुपए कर दिया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]