डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से यह स्पष्ट करने की मांग की……

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से यह स्पष्ट करने की मांग की है कि भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले गए अनऑफिशियल टेस्ट मैच के दौरान जब अंपायरों ने गेंद बदली तो क्या हुआ था।उन्होंने दावा किया कि भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज की वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत ए के बॉल-टैम्परिंग विवाद को बहुत जल्दी दबा दिया। भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले सिडनी में पत्रकारों से बात करते हुए वॉर्नर ने कहा कि बोर्ड को पहले टेस्ट के आखिरी दिन वास्तव में क्या हुआ, इस पर ऑफिशियल बयान देना चाहिए।
