सलमान खान को मिली धमकी पर वकील उज्जवल निकम का बड़ा बयान……

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को अभी हाल ही में एक और धमकी मिली है. धमकी देने वाले ने खुद को जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई बताया. साथ ही सलमान से पांच करोड़ रुपये की मांग भी की.मामले पर देश के जाने-माने के वकील उज्ज्वल निकम की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि अब साफ हो गया है कि बिश्नोई गैंग बार-बार सलमान खान को धमकी भरे फोन कर रहा है. पुलिस को जब इन धमकियों की स्पष्ट वजह पता लग जाएगी तो केस दर्ज किया जाएगा.निकम ने कहा कि नए अधिनियम के तहत, पुलिस फरार आरोपियों के खिलाफ भी आरोप पत्र दायर कर सकती है और अदालत ठोस सबूतों के आधार पर ऐसे आरोपियों को दोषी ठहरा सकती है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]