तेलंगाना के रंगारेड्डी में डायपर बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग…..

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रंगारेड्डी जिले के नंदीगामा इलाके में मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात को डायपर निर्माण इकाई में भीषण आग लग गई.रंगरेड्डी जिला अग्निशमन अधिकारी मुरली मनोहर रेड्डी ने कहा, “यह घटना डायपर बनाने वाली एक इकाई में हुई. आग में पूरी संपत्ति जलकर खाक हो गई. हम फिलहाल आग के कारणों की जांच कर रहे हैं, अनुमान है कि करीब 25-30 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है.”अधिकारी ने कहा, “रंगरेड्डी जिले के नंदीगामा में कामसन हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड में रात करीब 1 बजे आग लग गई. अलग-अलग जगहों से पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया.”

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]