आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर मार्केट पर अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों का असर देखने को मिल सकता है…….


शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से लगातार जारी गिरावट पर आखिरकार मंगलवार को ब्रेक लग गया और सेंसेक्स-निफ्टी जोरदार तेजी के साथ बंद हुए थे. लेकिन आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर मार्केट पर अमेरिका में राष्ट्रपति चुनावों के परिणामों का असर देखने को मिल सकता है.अमेरिका में होने वाली किसी भी हलचल का असर भारतीय बाजार पर भी देखने को मिलता है, फिर चाहे बात चुनावों की हो, या फिर US Fed के फैसलों की. ऐसे में इलेक्शन रिजल्टस भी बाजार को प्रभावित कर सकता है. बता दें कि कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुए इस चुनाव के नतीजों से पहले अमेरिका समेत एशियाई बाजारों में तेजी देखने को मिली है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]