भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 8 नवंबर से हो रही……

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज की शुरुआत 8 नवंबर से हो रही है। इस सीरीज के साथ भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव करीब एक महीने बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे।इस सीरीज के लिए कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है, क्योंकि कई सीनियर खिलाड़ी उस टेस्ट टीम का हिस्सा हैं, जो अगले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए उड़ान भरेंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में सूर्यकुमार के पास एक बेहतरीन रिकॉर्ड बनाने का मौका है, जहां वो रोहित शर्मा को पीछे छोड़ सकते हैं।दरअसल भारत के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार रोहित शर्मा और विराट कोहली को पछाड़कर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनने के करीब हैं। सूर्यकुमार ने अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिर्फ 7 टी-20 मैचों में 346 रन बनाए हैं। रोहित मौजूदा समय में टी-20 इंटरनेशनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। उनके नाम 18 मैचों में 429 रन दर्ज हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]