सिद्धांत चतुर्वेदी अब अपनी नई फिल्म के लिए तैयार……

सिद्धांत चतुर्वेदी अब अपनी नई फिल्म के लिए तैयार हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता की नई फिल्म को लेकर कई तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि उन्हें विकास बहल की भविष्य की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म मिल गई है, जिसमें उनके साथ वामिका गब्बी और जया बच्चन भी हैं।साथ ही कुछ दिनों पहले बताया गया था कि सिद्धांत एक हाई-कॉन्सेप्ट कॉमिक कैपर के लिए बातचीत कर रहे हैं और इसमें श्रीलीला और नोरा फतेही भी हो सकती हैं वहीं, अब अभिनेता की एक और नई फिल्म के बारे में जानकारी सामने आई है।सिद्धांत को एक और रोमांचक फिल्म मिल गई है, वह भी हॉरर कॉमेडी जॉनर में। सिद्धांत चतुर्वेदी और दिशा पाटनी कथित तौर पर एक नई हॉरर-कॉमेडी फिल्म में स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। इस परियोजना का निर्देशन मिलाप जावेरी करेंगे, जो पहली बार इस शैली में काम कर रहे हैं।
