अपने किरदार को मिल रहे रिस्पॉन्स से अर्जुन कपूर हुए इमोशनल…..

रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन इस शुक्रवार को रिलीज हुई है जिसमें अजय देवगन लीड रोल में हैं और अर्जुन कपूर इसमें विलेन बने हैं। अर्जुन का जब लुक रिलीज हुआ था तब उसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।वहीं फिल्म रिलीज होने पर अर्जुन की एक्टिंग को भी पसंद किया गया। अब अपने किरदार को इतने अच्छे रिस्पॉन्स मिलने पर अर्जुन ने एक लंबा पोस्ट शेयर किया है और उन्होंने सबको थैंक्यू कहा है।अर्जुन ने अपने किरदार की अलग-अलग फोटोज शेयर कर और रिव्यूज की फोटो शेयर कर लिखा, ’15 महीने पहले रोहित शेट्टी सर ने मुझे इस शानदार रोल के लिए चुना और उस मोमेंट से ही मैंने खुद को डेडिकेट कर दिया। मैं नहीं चाहता था कि मैं उन्हें निराश करूं या फिर सिंघम के फैंस को और मेरे दर्शकों को। आज आपके प्यार ने मुझे खुश कर दिया है।’
