दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने पत्र लिखकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधा

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को पत्र लिखकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नौकरी लगवाने वाला, नौकरी से निकालने वाले से बड़ा होता है।इस पत्र में CM आतिशी ने आरोप लगाया है कि एलजी ने बीजेपी के दबाव में 10,000 से ज्यादा बस मार्शलों को नौकरी से निकाला, लेकिन AAP के संघर्ष ने उन्हें वापस नौकरी दिलाई। हर कांट्रैक्ट कर्मचारी के लिए आप लड़ाई जारी रखेगी।

बीजेपी पर लगाए आरोप

मुख्यमंत्री आतिशी ने एलजी वीके सक्सेना को पत्र लिखकर कहा, मुझे खुशी है कि बीजेपी को बस मार्शल्स के सामने झुकना पड़ा। विकास की राजनीति के नायक अरविंद केजरीवाल जी ने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए गरीब घर के लड़के-लड़कियों को बस मार्शल के तौर पर नियुक्ति दी थी। लेकिन बीजेपी के इशारे पर उन गरीब बच्चों की परवाह किए बगैर 10,000 से ज्यादा बस मार्शल को हटा दिया गया। आम आदमी पार्टी (AAP) के मंत्री और विधायक मार्शल्स के संघर्ष में हर वक्त उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े हैं।

AAP के संधर्ष के आगे बीजेपी को झुकना पड़ा

आतिशी ने कहा कि हमारे संघर्ष के आगे बीजेपी को आखिर झुकना ही पड़ा। भारतीय जनता पार्टी का काम ही गरीबों से नफरत करना है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर दिल्ली महिला आयोग (DCW) से एसिड अटैक विक्टिम महिलाओं को नौकरी से निकाला, अस्पतालों के OPD से डेटा ओपरेटर्स को नौकरी से बाहर कर दिया गया और जल बोर्ड से भी कांट्रैक्ट कर्मचारी को हटाया गया। हालत इतने बुरे हैं कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में IT असिसटेंट्स को 6 महीने से वेतन नहीं मिला।

केजरीवाल नौकरी वापस दिलवाएंगे

सीएम आतिशी ने एलजी पर निशाना साधते हुए कहा कि एलजी साहब नौकरी लेने वाला से बड़ा, नौकरी दिलवाने वाला होता है। बीजेपी के लोग अगर गरीबों को नौकरी से हटाने की कोशिश करेगी, तो हमारे नेता केजरीवाल जी संघर्ष करके उन्हें नौकरी वापस दिलाएंगे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]