पूर्व सैन्य अधिकारी ने सुनाए रतन टाटा संग बिताए पल किया याद

भारतीय उद्योग जगत की महान हस्ती रतन टाटा के निधन के बाद हर कोई शोक में है। 1992 में महाराष्ट्र और गुजरात में तैनात रहे रिटायर्ड कर्नल विनायक सुपेकर ने रतन टाटा के संग बिताए पलों को साझा किया।उन्होंने कहा कि मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में यूनाइटेड सर्विसेज क्लब में अक्सर सैर के दौरान उनकी रतन टाटा से मुलाकात होती थी। रतन टाटा उनको हाय कैप्टन कहकर संबोधित करते थे। मगर अफसोस अब यह आवाज नहीं सुनाई देगी।रिटायर्ड कर्नल ने कहा कि तब मैं एमएंडजी क्षेत्र में जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल बीजी शिवले के सहयोगी के रूप में तैनात था। एक बार मेरे सहयोगी लेफ्टिनेंट कर्नल बीएस बिष्ट के बेटे विजय बिष्ट को घोड़े से गिरने के बाद पैर में गंभीर चोट लग गई थी। वह दिव्यांग हो गया। कुछ समय
