चित्रकूट जिले में एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई जिससे उस पर सवार 3 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश में बांदा से सटे चित्रकूट जिले में एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई जिससे उस पर सवार 3 लोगों की मौत हो गई। सदर कोतवाली कर्वी के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) उपेंद्र सिंह ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की रात करीब 11 बजे बेड़ी पुलिया के नजदीक तेज गति से जा रही एक मोटरसाइकिल सामने खड़े ट्रक से टकरा गयी।इस घटना में कपसेठी गांव के रहने वाले संजय (20), अभिलाष (16) और छोटू (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]