जब पारसी थे Ratan Tata तो फिर हिंदू तरीके से क्यों हो रहा अंतिम संस्कार? सामने आई बड़ी वजह

टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा पारसी समुदाय से थे। इसके मुताबिक उनका अंतिम संस्कार पारसी समुदाय के रीति-रिवाजों के मुताबिक होना चाहिए.शाम 4 बजे मुंबई के वर्ली स्थित विद्युत शवदाह गृह में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
पारसी समुदाय में अंतिम संस्कार के नियमों की बात करें तो यह बेहद अनोखा है। इस धर्म में, मृत्यु के बाद, शरीर को पारंपरिक कब्रिस्तान में गिद्धों के खाने के लिए खुले में छोड़ दिया जाता है, जिसे टॉवर ऑफ साइलेंस या दखमा कहा जाता है।
अब यह पक्षी भारत के आसमान से लगभग लुप्त हो चुका है। कभी-कभी आसमान में गिद्ध उड़ता दिख जाता है, इसलिए अब पारसियों के लिए इस परंपरा का पालन करना मुश्किल हो रहा है।
इस कारण से, भारत में रहने वाले कई परिवार अपने मृत रिश्तेदारों के शवों को हिंदू श्मशान या विद्युत शवदाह गृह में ले जाने लगे हैं।
