इंजन फेल, पंखे हुए बंद; मुजफ्फरपुर में बाढ़ के पानी में वायुसेना के हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ के पानी में वायुसेना का हेलिकॉप्टर उतारा गया है। वायुसेना के अधिकारियों ने एक बयान जारी कर कहा है कि तकनीकी कारणों के बाद हेलिकॉपटर को पानी में उतारा गया है।इसमें दो पायलट समेत तीन लोग सवार थे, हादसे के बाद सभी लोग सुरक्षित हैं। जानकारी के अनुसार ये मामला औराई के मधुबन बेसी में हुआ है।वायुसेना ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसा क्यों हुआ? और किसकी गलती से हुआ? इस बारे में वायुसेना ने फिलहाल कोई जानकारी शेयर नहीं की है। वायुसेना सूत्रों के अनुसार ये हेलिकॉप्टर बिहार के सीतामढ़ी जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना और अन्य सामान देकर वापस लाैट रहा था। हादसे के बाद जांच दल पायलट और उसमें मौजूद अन्य जवानों से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]