केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री का पद छोड़ा, उपराज्यपाल सक्सेना को सौंपा इस्तीफा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल मंगलवार दोपहर को अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ उपराज्यपाल सचिवालय पहुंचे।

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी भी उनके साथ थीं, जिन्हें आज दिन में विधायक दल की बैठक में केजरीवाल का उत्तराधिकारी चुना गया। केजरीवाल ने रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के अपने फैसले की घोषणा की थी। उन्होंने तब कहा था कि वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे, जब जनता उन्हें ”ईमानदारी का प्रमाणपत्र” देगी।

सिसोदिया ने साधा पीएम मोदी पर निशाना इस बीच आप नेता मनीष सिसोदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए एक लंबा ट्वीट लिखा है, वहीं आतिशी को अपना पूरा समर्थन दिया है। वह लिखते हैं, ‘प्रधानमंत्री मोदी जी ने एक बहुत ही घिनौना राजनीतिक षड्यंत्र रचकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी और आप के अन्य नेताओं के ऊपर झूँठे आरोप लगाये। जेल भेजा. ईमानदारी पर सवाल उठाए. सरकार तोड़ने की कोशिश की।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने दिलेरी के साथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा दे दिया और जनता की अदालत में जाने का ऐलान किया. चुनाव तक दिल्ली के मुख्यमंत्री की ज़िम्मेदारी आज आतिशी जी को दी गई है। उनके हिस्से में आज मुख्यत दो काम है-

1.दिल्ली की जनता अरविंद जी के इस्तीफ़े से और मोदी जी के षड्यंत्र से बेहद आहत हैं. कई लोग रो रहे हैं और वो चाहते हैं कि अरविंद जी वापस सीएम बने। आतिशी को दिल्ली के दो करोड़ लोगों के साथ मिलकर अरविंद केजरीवाल जी को दोबारा दिल्ली का CM बनाना है।

2.अगले कुछ महीनों में दिल्ली की जनता को परेशान करने के लिए BJP, केजरीवाल जी द्वारा दी गई सुविधाओं को ख़त्म करने की पूरी कोशिश करेगी. फ्री बिजली बंद करने की कोशिश करेगी। स्कूल-अस्पतालों को ख़राब करने की कोशिश करेगी. फ़्री दवाई बंद करने की कोशिश करेगी। नालों व सीवर सफ़ाई का काम बंद करने की कोशिश करेगी।

आतिशी जी की यह ज़िम्मेदारी है कि BJP के इस आतंक से दिल्ली की जनता की रक्षा करेंगी. मुझे पूरा यक़ीन हैं कि आतिशी जी इन कठिन ज़िम्मेदारियों को बखूबी निभाएँगी. मेरी हार्दिक शुभकाननाए आतिशी जी के साथ हैं।’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]