धोनी IPL 2025 में खेलेंगे या नहीं; CSK जल्द कर सकती है घोषणा…..

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. हालांकि इस दौरान CSK पर 2 साल के लिए बैन भी लगा, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग को लोकप्रियता दिलाने में धोनी का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है.कुछ समय पूर्व एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि धोनी के भविष्य को लेकर फैसला तब लिया जाएगा जब BCCI आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन पॉलिसी को उजागर करेगी. अब क्रिकबज के अनुसार चाहे बीसीसीआई हर एक फ्रैंचाइजी को केवल 2 खिलाड़ी रिटेन करने की अनुमति भी देती तो भी धोनी आईपीएल के 18वें सीजन में खेलेंगे. मगर चेन्नई का मैनेजमेंट क्या फैसला लेगा, यह धोनी पर निर्भर करता है. यदि ‘थाला’ चाहते हैं तो उन्हें रिटेन कर लिया जाएगा.
