वाराणसी में नवनिर्मित घाट का एक ऊपरी छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत

वाराणसी में रामनगर स्थित गंगा तटवर्ती क्षेत्र में नवनिर्मित घाट का एक ऊपरी छज्जा गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक का नाम मेवालाल बताया जा रहा है जो चंदौली के रहने वाले थे.वाराणसी में पिछले कई घंटों से तेज बारिश हो रही है. माना जा रहा है कि बारिश की वजह से ही ये छज्जा गिर गया. सपा ने इस घटना को लेकर सरकार के काम पर सवाल उठाए हैं.

स्थानीय लोगों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को वाराणसी में काफी तेज बारिश हो रही थी. इस दौरान रामनगर क्षेत्र में गंगा तटवर्ती क्षेत्र में नवनिर्मित घाट को लेकर अनेक कार्य चल रहा हैं. इसी स्थल पर चेंजिंग रूम और पर्यटकों के बैठने को लेकर भी एक निर्माण कार्य कराया गया था. बारिश की वजह से इसका छज्जा गिर गया. जिससे ये हादसा हो गया.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]