हरियाणा में AAP-कांग्रेस के बीच गठबंधन क्यों नहीं…….

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए राहुल गांधी ने आप के साथ गठबंधन करने की पहल की थी लेकिन लगता है कि अब उनकी कोशिशें खत्म होती नजर आ रही हैं। कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी होने और हरियाणा कांग्रेस के नेताओं की बेरुखी के कारण अब यह गठबंधन खटाई में पड़ता नजर आ रहा है।दोनों पार्टियां अलग-अलग चुनाव लड़ सकती हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस को रुख देखते हुए आप पार्टी हरियाणा में 50 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि अभी किसी की ओर से इसको लेकर कोई बयान या आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पार्टी राज्य में आप के साथ गठबंधन किए बिना भी चुनाव लड़ सकती है। ऐसे में अब सवाल यह उठ रहे हैं कि ऐसी क्या वजहें रही की कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन की डील फाइनल नहीं हो पाई।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]