झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत…..

झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।फिजिकल टेस्ट के लिए 30 अगस्त तक कुल 1,27,772 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, उनमें से 78,023 सफल हुए।झारखंड आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 22 अगस्त को आयोजित किया गया था, जिसके लिए राजधानी रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज जिलों के कुल सात केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी।
