बाबू घाट पर रेत के कारोबार को लेकर गोलीबारी……

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में कल रात बाबू घाट पर रेत के कारोबार को लेकर गोलीबारी हुई. अजीत रॉय नाम का रेत व्यापारी और उसके आदमी रेत से भरे ट्रक के साथ मौजूद थे.बालू की कीमत पर डीलिंग को लेकर दोनों गुटों में तीखी नोकझोंक हुई. इस दौरान प्रमोटर आसिफ अली ने व्यापारियों को डराने के लिए कथित तौर पर गोलियां चला दीं. सूत्रों का दावा है कि रेत व्यापारी अजीत रॉय के एक ड्राइवर के पैर में गोली लगी है. घटना के बाद आरोपी आसिफ अली मौके से भागने में कामयाब हो गया, लेकिन आसिफ के गिरोह के एक सदस्य को भीड़ ने पकड़ लिया.
