देवोलीना भट्टाचार्जी बनने वाली है मां

देवोलीना भट्टाचार्जी मां बनने वाली हैं. बीते काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लग रहे थे. अब टीवी की ‘गोपी बहू’ यानी देवोलीना भट्टाचार्जी ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है.एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पति शानवाज संग फोटोज शेयर कर फैंस को ये गुड न्यूज दी.
देवोलीना भट्टाचार्जी शादी के डेढ़ साल बाद 38 की उम्र में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर पति और परिवार संग सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस और उनके पति संग उनका पूरा परिवार और सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ की उनकी को-स्टार भी नजर आ रही हैं. ये फोटोज साझा करते हुए देवोलीना कैप्शन में लिखती हैं, ‘पवित्र पंचामृत अनुष्ठान के साथ मां बनने के इस सफर की शुरुआत करने जा रही हूं. ये रस्म होने वाले बच्चे और मां के अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करने के लिए होती है’.

इन फोटोज में देवोलीना हाथ में एक छोटे बच्चे का कपड़ा पकड़े दिख रही हैं. उनके इस कपड़े पर लिखा है, ‘अब आप पूछना बंद कर सकते हैं’. बता दें, बीते काफी समय से फैंस के बीच एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा हो रही थी. हालांकि, उस दौरान गोपी बहू ने इस विषय में कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया था.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]