पाकिस्तानी की फेमस एक्ट्रेस निमरा खान के बीच सड़क पर किडनैप करने का कियागया कोशिश

पाकिस्तानी की फेमस एक्ट्रेस निमरा खान (Nimra Khan)के साथ एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते बचा है। पाकिस्तान की खूबसूरत और फेमस एक्ट्रेस निमरा खान (Nimra Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।इस वीडियो में पाकिस्तानी एक्ट्रेस किडनैप होते- होते बची हैं। इस घटना के बारे में खुद एक्ट्रेस ने खुलासा किया है। नमरा खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है।

एक्ट्रेस के साथ हुई घटना का वीडियो आया सामने

निमरा खान ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि निमरा रमादा कराची क्रीक होटल के बाहर अपनी गाड़ी के इंतजार में थी तभी उन्हें अगवा करने का प्रयास किया गया। बाइक सवार लोग उनके पास आते और उन्हें खींचने लगते हैं। जैसे-तैसे एक्ट्रेस किडनैपर्स से बचती और सड़क के दूसरी ओर आने लगती है। इसी बीच वे मदद के लिए एक कार को रोकती हैं। कार के रुकते ही बाइक सवार लोग भाग जाते हैं। यह घटना 11 अगस्त की बताई जा रही है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]