झारखंड के दुमका में अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूटा

झारखंड के दुमका में अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक लूटा और चलते बने. मामला जिले के हंसडीहा इलाके का है जहां बाइक से आए पांच अपराधियों ने दोपहर 12 बजे इंडियन बैंक को हथियार के बल पर करीब बीस लाख रुपये से ज्यादा लूट की घटना को अंजाम दिया.मामले की पुष्टि एसडीपीओ संतोष कुमार ने की है. तीन अपराधियों ने मास्क और हेलमेट पहने हुए थे जबकि दो का चेहरा दिख रहा था.

चार अपराधी बैंक के अंदर दाखिल हुए, इस दौरान बैंक कर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसे मार कर घायल कर दिया. अंदर घुसकर उन्होंने हथियार के दम पर सभी बैंक कर्मियों को अपने नियंत्रण में ले लिया. हथियार देखकर किसी की विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई. ऐसे में लुटेरों को जितना कैश रखा दिखा सब लूटकर ले गए.

जाते-जाते ग्रिल कर दिया बंद
बैंक लूट की राशि कपड़े के थैले और बैग मे भर कर निकले और जाते-जाते बैंक के मुख्य गेट का ग्रिल बंद कर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बैंक पहुंची. जांच के दौरान बैंक मे लगे सीसीटीवी को खंगाला गया.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]