उत्तराखंड में जगह-जगह पर लैंडस्लाइड और बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई

देश के पूर्वी, पश्चिमी, मध्य और उत्तरी क्षेत्र में मानसून सबसे अधिक सक्रिय है। कई राज्यों में भारी बारिश से हालात चिंताजनक हैं। हिमाचल, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान में लगातार हो रही बारिश से कई लोगों की जान चली गई।

वायनाड में भूस्खलन से अब तक 154 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी लापता लोगों की तलाश जारी है।

उत्तराखंड में भी भारी बारिश के कारण पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हो गई। हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को तीन जगहों पर बादल फटे। कुल्लू,मंडी और शिमला में अभी तक 36 लोग लापता है। मंडी में बादल फटने के बाद 3 मकान बह गए। अभी तक 2 शव बरामद हुए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी हिमाचल में बारिश की संभावना जताई है।

फिलहाल सेना ने मोर्चा संभाला हुआ है। वहीं उत्तराखंड में जगह-जगह पर लैंडस्लाइड और बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा रोक दी गई है। बुधवार रात गौरीकुंड-केदारनाथ मार्ग का 25 मीटर का हिस्सा ढह गया। इसके बाद पैदल मार्ग पर फंसे 1500 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]