जया अमिताभ बच्चन कहने पर संसद में भड़क गई राज्यसभा सांसद

अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन अक्सर अपनी बातों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभी राज्यसभा सांसद का एक वीडियो चर्चा में आ गया बात ये है कि जब संसद में अपनी बात रखने के लिए जया बच्चन का नाम अमिताभ के साथ जोड़ कर लिया गया और उन्हें ‘जया अमिताभ बच्चन’ पुकारा गया तो वह इससे नाराज दिखीं।राज्यसभा में उस समय तनाव की स्थिति पैदा हो गई जब सभापति ने समाजवादी पार्टी (SP) की सांसद जया बच्चन को ‘जया अमिताभ बच्चन’ कह दिया, विवाद तब शुरू हुआ जब राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने उन्हें उनके पति के नाम से संबोधित किया। अभिनेत्री-राजनेता ने इस पर आपत्ति जताते हुए ‘अपने पति के नाम से पहचाने जाने’ पर कड़ी आपत्ति जताई।
उन्होंने अपनी आपत्ति में कहा, ‘सर, केवल जया बच्चन ही काफी होती।’ जवाब में उपसभापति ने मुस्कुराते हुए उन्हें याद दिलाया कि रिकॉर्ड में उनका पूरा नाम ‘जया अमिताभ बच्चन’ है।
हालांकि, समाजवादी पार्टी की नेता सभापति के जवाब से असंतुष्ट थीं और उन्होंने कहा, ‘यह कुछ नया है, कि महिलाओं को उनके पति के नाम से पहचाना जाएगा। उनका (महिलाओं का) अपना कोई अस्तित्व या उपलब्धि नहीं है।’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]