गहरी खाई में कार गिरने से दो लोगों की मौत तीन लोग घायल

हिमाचल प्रदेश = चंबा के बाद अब शिमला में एक कार हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं.

हिमाचल प्रदेश में लगातार हादसों का दौर जारी है. चंबा के बाद अब शिमला में हादसा हुआ है. यहां पर एक कार हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं.
जानकारी के अनुसार, शिमला के रोहडू में सुंगरी में समरकोट सड़क पर यह हादसा पेश आया है. बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात की यह घटना है. हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. शिमला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को करीब दो बजे कार शडेनाली के समीप 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई. घटना के बाद घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रोहड़ू अस्पताल भेजा गया था, लेकिन वहां से इन्हें आइजीएमसी शिमला रेफर किया गया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]