बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने महाराष्ट्र में आरक्षण बचाओ आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया


महाराष्ट्र में एक बड़े आंदोलन की शुरुआत होने वाली है। इसे लेकर राज्य सरकार की मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रहीं है। दरअसल संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के पोते प्रकाश अंबेडकर ने महाराष्ट्र में आरक्षण बचाओ आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है।

प्रकाश अंबेडकर 25 जुलाई से इस यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस आंदोलन से पहले महाराष्ट्र सरकार भी कशमकश में फंस गई है। जहां एक तरफ मराठा समुदाय के लोग OBC आरक्षण की मांग कर रहे हैं तो दूसरी तरफ OBC समुदाय अपने हितों की रक्षा में लगा हुआ है। ऐसे में प्रकाश अंबेडकर का आंदोलन आग में घी का काम कर सकता है क्योंकि प्रकाश अंबेडकर का आंदोलन उन्हीं रास्तों से गुजरेगा, जहां बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति को लोकसभा चुनाव में मात मिली है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]