केंद्र सरकार की ओर से नीट पेपर लीक मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया गया

केद्र सरकार की ओर से नीट पेपर लीक मामले में बुधवार (10 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया गया. इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 8 जुलाई 2024 को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) और सीबीआई से पेपर लीक होने के समय और परीक्षा के बीच की अवधि के बारे में जानकारी मांगी थी.केंद्र सरकार की ओर से कहा गया कि वह नीट एग्जाम फिर से कराने में समर्थन नहीं है. हलफनामे के अनुसार सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि दोषी किसी भी स्टूडेंट को कोई लाभ न मिले.

सुप्रीम कोर्ट ने नीट-यूजी में अनियमितताओं का आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर अगली सुनवाई करते हुए एनटीए को भी हलफनामा दायर करने के लिए कहा था. इस मामले में अगल सुनवाई 11 जुलाई 2024 को होगी. यह माना जा रहा है कि गुरुवार को होने वाली सुनवाई से पहले एनटीए भी कोर्ट में हलफनामा दायर कर सकता है.

सीबीआई ने नीट मामले में कथित पेपर लीक को लेकर मंगलवार (9 जुलाई 2024) को दो और लोगों को पटना से गिरफ्तार किया. सीबीआई अभी तक इस मामले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुका है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]