रूस से चल रही भीषण जंग के बीच यूक्रेन में एक तेल ट्रक और मिनी बस में टक्कर होने से बड़ा हादसा

रूस से चल रही भीषण जंग के बीच यूक्रेन में शनिवार को एक तेल ट्रक और मिनी बस में टक्कर होने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है।यूक्रेन आपातकालीन सेवाओं ने जानकारी देते हुए बताया कि पश्चिमी यूक्रेन में तेल ट्रक और एक मिनी बस में टक्कर हो गई। इसमें एक छह साल के बच्चे सहित 14 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, हादसे में एक शख्स बच गया।
मक्के के खेत में दोनों गाड़ियां पलटी हुई देखी गईं
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर दी गई जानकारी में दिखाया गया है कि रिव्ने क्षेत्र में मक्के के खेत में दोनों गाड़ियां पलटी हुई देखी गईं। वहीं, हादसे में जो घायल हुए हैं उनकी हालत गंभीर है, जिनका पास के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
