कुलगाम में सुरक्षा बलों ने कई आतंकियों को घेरा ऑपरेशन चला जिसमे 4 आतंकी मारे जा चुके हैं इस ऑपरेशन के दौरान एक सैनिक शहीद

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने कई आतंकियों को घेरे रखा है और ऑपरेशन चला रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 4 आतंकी मारे जा चुके हैं। इस ऑपरेशन के दौरान एक सैनिक शहीद भी हो गया है।अभी भी जम्मू कश्मीर में दो स्थानों पर एनकाउंटर जारी है।
कहां-कहां जारी है एनकाउंटर
पुलिस के अनुसार, मोदरगाम में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने का पता चलने के बाद तलाशी एवं घेराबंदी अभियान के बाद सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इसके अलावा कुलगाम के फ्रिसल चिन्नीगाम इलाके में भी आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद सेना ने दोनों जगहों पर आतंकियों को घेर लिया। कश्मीर जोन पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा- “पुलिस और सुरक्षाबल कार्रवाई कर रहे हैं। अधिक ब्योरा बाद में साझा किया जाएगा।”
