150 वकीलों ने अरविंद केजरीवाल पर हाई कोर्ट के ऑर्डर पर सवाल उठाया, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से चिट्ठी लिखकर चिंता जताई

दिल्ली के करीब 150 वकीलों ने मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ को पत्र लिखकर आबकारी नीति मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को नियमित जमानत देने पर दिल्ली हाई कोर्ट के प्रतिबंध पर चिंता जताई है।
पत्र में उन्होंने 4 जुलाई, गुरुवार को पारित आदेश में ‘हितों के टकराव’ का हवाला दिया। पत्र में लिखा है, “हम दिल्ली हाई कोर्ट और दिल्ली की जिला अदालतों में देखी जा रही कुछ अभूतपूर्व प्रथाओं के संबंध में कानूनी बिरादरी की ओर से यह पत्र लिख रहे हैं।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल को जमानत देने से इनकार करने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुधीर कुमार जैन को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अपील पर सुनवाई से खुद को अलग कर लेना चाहिए था। वकीलों ने कहा कि मामले में ईडी का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील न्यायाधीश के भाई थे और इसलिए हितों का टकराव पैदा हुआ। वकीलों ने दावा किया कि न्यायमूर्ति सुधीर कुमार जैन के भाई अनुराग जैन ईडी के वकील थे और हितों के टकराव की यह स्पष्ट बात कभी घोषित नहीं की गई।
150 वकीलों ने अरविंद केजरीवाल पर हाई कोर्ट के ऑर्डर पर सवाल उठाया। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस से चिट्ठी लिखकर चिंता जताई
