हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जेल से रिहाई के बाद से झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है। झारखंड की राजनीति में बुधवार का दिन काफी खास है। सरकार को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है।बैठक की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार, सत्तारूढ़ विधायकों की बैठक में हेमंत सोरेन को एक बार फिर से नेता चुना जाना तय है। जिसके बाद हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन के आवास पर सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों की बैठक बुलाई गई है। इंडिया गठबंधन के सभी विधायक और मंत्री धीरे-धीरे हेमंत सोरेन के आवास पहुंच रहे है। बता दें कि चतरा के राजद विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को नेता चुना जाएगा। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद चंपई सोरेन पद से त्यागपत्र देंगे और उसके बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे।

उन्होंने कहा कि मंत्रियों की सूची में उनका भी नाम है। यदि ऐसा होता है, तो सत्यानंद भोक्ता के नाम एक नया कीर्तिमान भी स्थापित होगा‌। चतरा के वे पहले विधायक होंगे, जो मंत्री के रूप में पांचवीं बार शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन के जमानत पर जेल से छूटने के बाद उनके नेतृत्व में यह पहली औपचारिक बैठक है। बता दें, हेमंत सोरेन के जेल से छूटने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]