मानसून की छुट्टियां मनाने लोनावला आए परिवार के 5 सदस्य वॉटर फाल में बह गए

मुंबई से सटे लोनावाला में छुट्टियां मनाने गए एक पूरा परिवार खत्म हो गया।

मानसून की छुट्टियां मनाने लोनावला आए परिवार के 5 सदस्य वॉटर फाल में बह गए हैं। ये वॉटर फाल भूसी बांध के पीछे एक पहाड़ी पर बना हुआ था।इसे रेलवे का झरना भी कहा जाता है। इस घटना का एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें उस क्षण को कैद किया गया है जब सात लोगों का एक परिवार तेज धारा में बह गया था।

पुलिस ने मृतकों की पहचान शाहिस्ता लियाकत अंसारी (36), अमिमा आदिल अंसारी (13) और उमेरा आदिल अंसारी (8) के रूप में की है। साथ ही तेज बहाव में लापता हुए कुछ लोगों के शव जलाशय के एक किनारे से बरामद किया गया है। अधिकारी ने बताया कि अदनान सभाहत अंसारी (4) और मारिया अकील अंसारी (9) अभी भी लापता हैं।

बचाव दल और नौसेना के गोताखोरों ने लापता बच्चों का पता लगाने के लिए देर शाम तक खोजी अभियान चलाया।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]