दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में आज सुबह बम की सूचना मिली

दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार सुबह बम की सूचना मिली। फ्लाटइ जब उड़ान भरने ही वाली थी, तभी सुबह करीब 5.35 बजे बम की सूचना मिली।इसके बाद यात्रियों को आनन-फानन में उतारा गया। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 5:35 बजे दिल्ली से वाराणसी जा रही फ्लाइट में बम होने की खबर आई। संबंधित टीम मौके पर पहुंची। सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं। फ्लाइट की तलाश जारी है।

मौके पर मौजूद विमानन सुरक्षा अधिकारी का कहना है कि उड़ान भरने से पहले इंडिगो के चालक दल को विमान के शौचालय में एक कागज मिला जिस पर ‘बम’ लिखा हुआ था।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]