कटौन्धी में किशोरी ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी मौत

कटौन्धी में किशोरी ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी मौत

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी| कोतवाली क्षेत्र के कटौन्धी गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी ने अपने घर के बरेड से अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | घरवालों को इसकी जानकारी तब हुई जब वे गुरुवार की सुबह एक कमरे के बंद दरवाजे को खोलकर देखा | परिजनों ने देखा कि मृतिका खुशबू कुमारी पुत्री रामजीत कमरे के बरेड से साड़ी के फंदे के सहारे झूल रही थी |यह सब देख परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे | सूचना पर पहुँची पुलिस में शव को फंदे से उतारकर शव को पीएम के लिए भेज दिया | किशोरी ने किन कारणों से फांसी लगाई इसका पता नहीं चल सका है | पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है |

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]